फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सैकेंड पर मोबाइल चैक करते हैं...आप पर मंडरा रहा है ये बड़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में मुश्किल है कि फोन के बिना एक दिन भी बिता पाएं। हर काम हर सुविधा आज आपके हाथों में फोन के जरिए उपलब्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं फोन के इस्तेमाल से आपके दिमाग, बुद्धि और याद्दाश्त पर कितना गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो की एक खबर के मुताबिक एक नए शोध में यह सामने आया है कि फोन को लगातार इस्तेमाल करने से दिमाग के काम करने के गति पर असर पड़ता है।

18 से 65 साल की उम्र के 210 लोगों पर किए गए शोध से पता चला है कि जो इंसान दिन में जितना ज्यादा पोन इस्तेमाल करता है उसकी याद्दाश्त, चीजों को याद रखने की क्षमता और ध्यान लगाने का समय उतना ही घटता है।
विज्ञापन


शोध में सामने आया कि फोन के साथ ज्यादा समय बिताने वालों को दिन भर की छोटी मोटी चीजें याद रखने में परेशानी होती है। जैसे कि वे भूल जाते हैं कि उन्होंने चाबियां कहां रखीं या आज उन्हें किससे मिलना था। यहां तक कि लोग बात करते करते बीच में ही ध्यान खो देते हैं और भूल जाते हैं कि क्या बात चल रही थी।
विज्ञापन

फोन की किरणें दिमाग को कर रही हैं कमजोर

हालांकि कारण और परिणाम में क्या संबंध है इसका अचूक उत्तर तो अब तक नहीं मिल पाया है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल दिमाग को कमजोर बना रहा है या इसका उलटा कि जिन्हें चीजें याद रखने में परेशानी होती है उनकी आदत होती है घड़ी घड़ी फोन चेक करने की।

वजह जो भी हो लेकिन यह साफ है कि फोन और दिमाग के काम करने के तरीके में संबंध है। शोध को करने वाले डॉ ली हैडलिंगटन का कहना है कि यह नतीजे दिखाते हैं कि हमें जल्द ही यह समझने की जरूरत है कि फोन का हम कितना बुरा असर पड़ रहा है।

वो कहते हैं, ''हमें नहीं पता कि आखिर हमारे ज्ञान को क्या हो रहा है लेकिन यह जानना जरूरी है। हमें समझना होगा कि क्या यह तकनीक हमारे सोचने के तरीके पर भी असर डाल रही है क्योंकि अभी तक हम इससे अनजान हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें