फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष भी जानें, महिलाओं की सेहत से जुड़े हैं ये 5 बड़े खतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे घर का ध्यान रखना हो या बच्चों की अच्छी परवरिश, औरत ही है जो घर को घर बनाती है और आपका जीवन संवारती है। ऐसे में दिन भर दूसरों का ख्याल रखते-रखते कब खुद पर ध्यान देना उसे याद नहीं रहता, इसलिए महिलाओं की सेहत का ख्याल आपकी भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई शोधों के आधार पर जानें दुनिया भर में कौन से ऐसे बड़े रोग हैं जिनका खतरा महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा है।

दिल की बीमारी

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोध की मानें तो महिलाओं की मृत्यु के मामले में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी दिल की बीमारियों की है।

ब्रेस्ट कैंसर

दुनिया भर में महिलाओं की मृत्यु का एक प्रतिशत हिस्सा ब्रेस्ट कैंसर है। शोध की मानें तो वर्तमान जीवनशैली में महिलाओं के लिए मोटापा, तनाव और देर से गर्भावस्था जैसे कारक ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के बढ़ाते हैं।

पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

गर्भधारण से जुड़ी समस्या पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम अब महिलाओं के बीच बेहद सामान्य है। इस समस्या में युवावस्था में ओवरी के भीतर कई सिस्ट बनते हैं जसि फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।

अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुहांसे और बालों का झड़ना पीसीओएस का संकेत हो सकते हैं।

ओस्टियोपोरोसिस

हालांकि हडिड्यों से जुड़ा यह रोग महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही बड़ी चुनौती है पर महिलाओं में इसके मामले काफी अधिक हैं।

डाइट में कैल्शियम की कमी, विटामिन डी का आभाव आदि कारणों की वजह से महिलाओं को यह रोग अधिक होता है।

विज्ञापन

अवसाद

शोधों की मानें तो दुनिया भर के आंकड़ों के आधार पर महिलाओं को अवसाद का खतरा पुरुषों से 50 प्रतिशत अधिक होता है।

अधिकतर मामलों में शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और जीवनशैली संबंधित समस्याएं इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें