तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
तीन चौथाई कप बिना हड्डी का चिकन, तीन चौथाई कप मशरूम, कसा हुआ बादाम, चार कप चिकन स्टॉक, एक एंडा, एक चम्मच लहसुन कसा हुआ, एक चम्मच गोल कटा प्याज, ढेड़ चम्मच सिरका, एक चम्मच ग्रीन चिली सॉस, एक चम्मच सोया सॉस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, एक चम्मच मक्के के आटे का पेस्ट।
गार्निशिंग
कटे हुए गाजर की गानिर्शिंग और सप स्टिक के साथ सर्व करें।
विधि
सॉस पैन मे पिघला हुआ मक्खन डालें, अजवाइन, लहसुन और गोल कटा प्याज डाल कर कुछ मिनट तक फ्राई करें और उसमें चिकन व मशरूम डालें।मसाले के साथ सिरका, ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च को ऊबाल लें और उसमे अंडा डाल कर दो मिनट तक पकाएं। अब उसमे मक्के का पेस्ट आवश्यकता अनुसार डालें और सूप को किसी बाउल मे निकालें और ऊपर से गाजर डाल कर सूप परोसें।
कोमल की टिप्स
आप इसमे बीन्स के टुकड़े और शिमला मिर्च डालकर एक नया फलेवर तैयार कर सकते हैं।