फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह करें ये नाश्ते, दिन भर रहेंगे तरोताजा

Sat, 06 Sep 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप रोज सुबह सोचते हैं कि आज क्या नाश्ता किया जाए, जो पौष्टिक भी हो और स्वादिष्ट भी। आप सभी जानते हैं कि सुबह का नाश्ता शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप भी नाश्तें में अंडे और ब्रेड लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। इसके बजाय आप ऐसी चीजें नाश्ते में लें, जो फाइबरयुक्त हों।
विज्ञापन


नश्ता पेट भरकर खाएं, ताकि आप दिन भर ऊर्जावान रह सकें। यहां आपकों ऐसे नाश्ते के बारे में बताया जा रहा है जो पौष्टिक होने के साथ बनाने में भी आसान है-

कॉर्नफ्लेक्स
कॉर्नफ्लेक्स का नाश्ता बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी फायदेमंद है। यह कार्बोहाड्रेटस, आयरन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स की कमी को पूरा करता है। बरसात के दिनों में मौसम में नमी के कारण शरीर पड़ने वाले प्रभावों को भी कॉर्नफ्लेक्स रोकता है।

वीट फ्लेक्स
गेहूं से बने नाश्ते से अगर आप ऊब चुके हैं तो वीट फ्लेक्स आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह आपके शरीर को अतिरिक्त कैल्शियम प्रदान करता है। साथ ही आपके शरीर को मजबूत भी करता है।
विज्ञापन


ओटमील
सुबह एक कटोरी ओटमील का नाश्ता जरूर लीजिए। यह आपको कोलोस्ट्राल के घातक प्रभावों से दूर रखेगा। ओटमील का नाश्ता आपके ब्लड शुगर को भी संतुलित रखने में मदद करेगा। यह हाईफाइबर का अच्छा स्रोत है। यह आपको डिप्रेशन से भी दूर रखेगा।

पोहा
भारतीयों के नाश्तों में पोहा आम है। अगर आप नाश्ते में पोहा खाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ते में ज्यादा ऑइल न हो। यह आपको ऊर्जावान रखने में मदद करेंगा। हैल्थी पोहा आपकी कैलरी को बढ़ाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें