तैयारी का समयः पंद्रह मिनट
बनाने मे समयः दस मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
चार कप चिकन स्टॉक, आधा कप कटी शिमला मिर्च, आधा चम्मच कटी हरी मिर्च, एक कप कटा हुआ उबला चिकन, एक पैकेट मिक्स चिकन स्वीट कॉर्न सूप, एक चम्मच पिसी ब्लैक पेपर कॉर्न, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच जैतून का तेल, गार्निश के लिए एक चम्मच कटा धनिया, नमक स्वादानुसार।
विधि
बड़े सॉस पैन मे तेल डालकर गर्म करे, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें और फिर उसमें चिकन डालकर तलें।चिकन स्टॉक और सूप मिक्स पैकेट डालकर इस तरह तलें की कोई गांठ न पड़े।धीमी आंच पर पांच मिनट तक उबालें। सीजनिंग के लिए पिसी काली मिर्च, नींबू का रस और नमक स्वादानुसार डालें।आंच से हटाकर सूप बाउल में निकालें और अजवाइन व काली मिर्च के साथ सर्व करें।