बेसन दो कटोरी, चीनी डेढ़ कटोरी, पानी एक कटोरी, शुद्ध देसी घी दो बड़ा चम्मच, छोटी इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, काजू (बारीक कटा) चार बादाम (बारीक कटा) चार, पिस्ता (बारीक कटा) छह, चाशनी साफ करने के लिए एक बड़ा चम्मच दूध।
विधि
एक प्लेट में बेसन लें और उसमें दो बड़े चम्मच घी मिक्स करें।
दोनों हथेलियों से बेसन और घी को अच्छे से मिक्स करें।
फिर 3-4 मिनट के बाद पानी का छींटा देकर बेसन को मलें।
इस प्रकार दो तीन बार पानी का छींटा देकर बेसन को हाथ से मलते रहना है, जब तक कि बेसन सूजी की तरह रवादार न हो जाए।
फिर इस बेसन को छलनी से छान लें, ताकि कोई गांठ न रख जाए।
अब मोटी तल की कड़ाही में बेसन को धीमी आंच पर सोंधी खुशबू आने तक भूनें। भुने हुए बेसन को अलग प्लेट में निकाल लें। इसी कड़ाही में चीनी पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी बनाएं।
चाशनी साफ करने के लिए दूध डालें।
तैयार चाशनी में भुने हुए बेसन को चलाते हुए मिक्स करें।
एक प्लेट में घी की चिकनाई लगाएं और बेसन वाले मिश्रण को उसमें पलटकर इकसार फैलाएं।
इसके ऊपर से कटे हुए मेवे डालें। अब इसे मनचाहे आकार में काटें।
बेसन के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता हरिद्वार निवासी मधु गुप्ता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।