फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल पेपर रिसोटो फ्रिटाटा

Mon, 15 Oct 2012 05:04 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिगोने का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
दो कप रिसोटो पुलाव 20 मिनट तक पानी में भिगोएं, दो चम्मच तेल, दो हरी मिर्च कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच मक्खन, एक चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच लहसुन कुटा हुआ, आधा कप प्याज कटा हुआ, तीन चौथाई कप लाल शिमला मिर्च, तीन चौथाई कप पीली शिमला मिर्च, तीन चौथाई कप हरी शिमला मिर्च, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक, मिर्च और लाल मिर्च का टुकड़े स्वादानुसार, पांच कप वेजिटेबल स्टॉक।
विज्ञापन


सीजनिंग
आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच सूखा अजमोद, आधा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच मस्टर्ड सॉस, नमक और मिर्च स्वादानुसार।

विधि
सबसे पहले कड़ाही में तेल और मक्खन गर्म करें, उसमें लहसुन और हरा प्याज कुछ देर तक अच्छी तरह फ्राई करें। उसमें सभी तरह की शिमला मिर्च डालकर तीन से पांच तक पकाएं।  उसमें नींबू का रस, नमक, मिर्च और लाल मिर्च डालें। आंच से उतारकर अलग रख दें। अब गहरे तले के सॉस पैन में तेल गर्म करें, उसमें हरी मिर्च, मसाला और रिसोटो पुलाव डालें। कुछ देर तक तलने के बाद उसमें आधा स्टॉक डालकर तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाएं। अब उसमें बची हुई सामग्रियों को डालें। तब तक पकाएं जब तक रिसोटो पुलाव मलाईदार न हो जाए। आंच से हटाकर अलग रख दें।अब ओवल या गोल माईक्रोवेव प्लेट लें, उसमें रिसोटो पुलाव के आधे भाग को बराबर फैलाकर उसपर शिमला मिर्च की परत फैलाएं, इस पर वेज मिक्सचर फैलाएं। अब दोबारा पुलाव की परत फैलाकर शिमला मिर्च, कॉटेज चीज का गार्निश करें। दो मिनट तक माइक्रोवेव में गर्म कर दही-पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप गार्निशिंग के लिए कॉटेज चीज के जगह मोजरेला चीज का प्रयोग कर सकते हैं। ओवन को प्रीहीट करके 15 मिनट कर ग्रिल कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें