अगर आपको क्रोध अधिक आता है तो वेट लॉस से संबंधित इसका फायदा आपको यकीनन चौंकाएगा।
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है उनके लिए वजन घटाना अधिक आसान होता है।
पढ़ें - बात-बात पर रूठते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
पेनसिल्वेनिया, ड्यूक और कोलाराडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि गुस्से का असर हमारी भूख पर पड़ता है।
मानव व्यवहार से संबंधित इस शोध में माना गया है कि गुस्से के दौरान भूख का एहसास कम होता है और खाना कम स्वादिष्ट लगहता है। इससे डाइट पर नियंत्रण रखना खुद ही आसान हो जाता है।
शोधकर्ता सिंडी चैन के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि अखबार में कॉर्पोरेट फ्रॉड की खबरे पढ़ने के बाद लोगों का कॉफी पीने का मन कम होता है। क्रोध के दौरान भोजन को लेकर हमारा कैसा व्यवहार होता है यह काफी हद तक हमारी डाइट से संबंधित है।''