सामग्री
उबालकर मैश किए, हुए आलू एक बड़ा कप, ची़ज़ का लच्छा एक कप, नमक स्वादानुसार, प्याज के स्लाइस 4-6, चुकंदर स्लाइस 8-10, टोमैटो कैचअप एक सैशे, पालक के बारीक कटे पत्ते एक बड़ा चम्मच।
विधि
आलू में एक चौथाई कप चीज़ और नमक मिलाकर बॉल्स बना लें।
प्रत्येक बॉल को चीज़ में लपेटकर माइक्रोवेव ओवन में 100 डिग्री पर 5-7 मिनट तक ग्रिल करें।
तैयार बॉल्स को एक प्लेट में रखें। चेहरे का बेस तैयार है।
अब प्रत्येक चेहरे पर कान दिखाने के लिए प्याज और चुकंदर के स्लाइस लगाएं।
आंख चुकंदर के छोटे स्लाइसेज से बनाएं। नाक के स्थान पर गाजर का टुकड़ा लगाएं।
मुंह टोमैटो कैचअप से बनाएं।
सर्विंग प्लेट में गाजर, चुकंदर, चीज और पालक का लच्छा बिछाकर स्माइलिंग फेस रखें।