फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवले का अचार

Fri, 06 Dec 2013 12:48 PM IST
रूपायन, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

आंवला 250 ग्राम, सरसों का तेल डेढ़ सौ ग्राम, अजवाइन एक चौथाई छोटा चम्मच, सौंफ (दरदरी कुटी हुई) 1/4 छोटा चम्मच, पीली सरसों (कुटी हुई) 2 छोटा चम्मच, हींग एक चुटकी मेथी दाना (दरदरी कुटी हुई ) 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक 1 चम्मच।

विधि
सबसे पहले आंवले को धोकर भाप में पका लें। इसके बाद आंवले से गुठलियों को अलग कर लें और उसकी फांके भी अलग कर लें।
 
एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। हींग, अजवाइन, मेथी और सौंफ गर्म तेल में डालें आैर गैस को बंद कर दें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पीली सरसों और नमक मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आंवले को इसमें मिलाएं। शेष बचे तेल को गर्म करें। ठंडा होने के बाद इस तेल को आंवले  में मिलाएं। जब अचार पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब इसे जार में भर लें और जब चाहे तब परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें