पंजाब पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों के कुल 110 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति जिला कैडर के स्तर पर होगी। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2013 से की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के तहत आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष होनी चाहिए। साथ ही दसवीं कक्षा में पंजाबी भाषा की पढ़ाई की हो।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 300 रुपये एक्सिस बैंक में चालान के माध्यम से जमा कराने होंगे।
इन पदों के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2013 निर्धारित है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
आवेदन करने तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए http://recruitment-cdacmohali.in या http://www.punjabpolice.gov.in/WhatsNew.aspx पर लॉग ऑन करें।