हरियाणा में वोकेशनल टीचरों के लिए 129 विभिन्न पदों की भर्ती आरंभ की गई है, इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष तथा अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए।
आयु का यह निर्धारण तीन अक्टूबर 2013 से किया जाएगा। ये पद नेशनल वोकेशनल एजुकेशन क्वालीफीकेशन फ्रेमवर्क (एनवीईक्यूएफ) की परियोजना के तहत भरे जाने हैं।
ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत आने वाले ये पद केंद्रीय सरकार के अधीन कुछ चुनिंदा स्कूलों में भरे जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तारीख तीन अक्टूबर 2013 है।
आवेदक अपना आवेदन पत्र एनवीईक्यूएफ सेल, छठी मंजिल, शिक्षा सदन, डायरेक्टोरेट ऑफ सेंकडरी एजुकेशन, पंचकूला, हरियाणा के पते पर भेज सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य वर्ग आवेदक के लिए 200 रुपए तथा एससी और बीसी के लिए 50 रुपए का ड्राफ्ट ‘रजिस्ट्रार सेकंडरी एजुकेशन, हरियाणा पंचकूला के पक्ष में देय होना चाहिए।
अनिवार्य योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए www.schooleducationharyana.gov.in पर लॉग ऑन करें।