अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के तहत ए, बी और सी वर्ग के पदों को भरा जाना है। इन पदों में स्टेनोग्राफर, क्लर्क, तक्निशियन, सफाई निरीक्षक, फार्मासिस्ट, मकैनिक और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं।
योग्य उम्मीदवार 31 मार्च, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इन पदों पर की जानी है भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में जिन 400 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें स्टेनोग्राफर के 34 पद, क्लर्क के 54 पद, तक्निशियन के 60 पद, सफाई निरीक्षक के 18, फार्मासिस्ट के 41 पद, मकैनिक के 18 पद और अन्य ट्रेड्स के लिए बाकी पद शामिल हैं।
अन्य पदों में मॉलर, गैस कीपर, एसिस्टेंट, वायरमैन, लाइन मैन, लाईब्रेरियन, ड्राइवर, एटेंडेंट, प्रशान अधिकारी, नर्स, मनोचिकित्सक, स्टोरकीपर, काउंसलर और सिक्यॉरिटी ऑफीसर के पद शामिल हैं।
न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा
इन पदों के लिए अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग, ओबीसी,एससी/एसटी व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आरक्षण व अन्य छूट का प्रावधान है।
शैक्षिक योग्यता
अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से निर्धारित योग्यता रखता हो।
आवेदन का तरीका
योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एम्स भुवनेश्वर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.aiimsbhubaneswar.edu.in/ पर लॉग ऑन करें।