गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 80 निर्धारित की गई है।
इन पदों में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्रारंभिक शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, सूक्ष्म जीवविज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत व प्राणीविज्ञान विषयों के पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों को यूजीसी द्वारा आयोजित नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।