फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, टीईटी के लिए पंजीकरण की तिथियां घोषित

Tue, 07 Jan 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी 2013 का इंतजार खत्म हो गया है। 22 और 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


टीईटी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दस दिसंबर से ही शुरू हो जानी थी, मगर तकनीकी दिक्कतों की वजह से पंजीकरण निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सका। परीक्षा तिथि में भले ही बदलाव नहीं किया गया है लेकिन आवेदन प्रक्रिया की समयावधि को कम कर दिया गया है।

आवेदन के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई त्रुटियों में संशोधन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

प्रवेश पत्र वेबसाइट पर दस फरवरी तक लोड किए जाएंगे। 22 और 23 फरवरी को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के बाद उत्तरमाला पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी होगी।

इसके बाद आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञ की समिति गठित कर उसका निराकरण एक से छह मार्च तक किया जाएगा। दस मार्च को विषय विशेषज्ञों द्वारा संशोधित उत्तरमाला वेबसाइट पर डाउनलोड की जाएगी। परीक्षाफल 27 मार्च को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, PGT-TGT के 7000 पदों के लिए मौका

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

विकलांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन से संबंधित सभी दिशा निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें