राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड में जिन विभिन्न विषयों से जुड़े 32 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है उन पदों में ट्रेनी टीचर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्तियां शामिल हैं। इन सभी पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।
संबंधित श्रेणी और योग्यता
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और एसिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को जिन श्रेणियों में भरा जाना है उनमें इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और गणित विषय शामिल हैं। आवश्यक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने संबंधित श्रेणी में पीएचडी उपाधि प्राप्त की हो।
कैसे होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने पूर्ण शैक्षिक विवरण तथा जाति प्रमाण पत्र एवं अनुभव आदि के साथ अपने आवेदन पत्र, प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियों के साथ रजिस्टर्ड डाक से डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, उत्तराखंड, अस्थायी परिसर राजकीय पोलिटेक्निक, श्रीनगर (गढ़वाल), जिला पौढ़ी, उत्तराखंड, पिन कोड-246174 के पते पर 15 अप्रैल, 2014 तक भेज सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.nituk.com/ पर लॉग ऑन करें।