कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) स्नातक स्तर (चरण-1) की परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल, 2014 और 4 मई, 2014 को करेगा।
एसएससी विभिन्न सरकारी मंत्रालयों/विभागों के लिए स्नातक स्तर के कर्मचारियों के चयन के लिए द्विस्तरीय परीक्षा आयोजित करती है। प्रथम चरण से चयनित उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए बुलावा भेजा जाता है।
18 से 27 साल के युवाओं के लिए अवसर
उम्मीदवारों की आयु सीमा के तहत सीबीआई में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है, स्टैटिसटिकल इनवेस्टीगेटर ग्रेड-II के लिए 26 वर्ष निर्धारित है।
अन्य शेष पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है।
वेतनमान के तहत ऑडिटर, जूनियर अकाउंटेंट, अकाउंटेंट, यूडीसी, कर सहायक, कम्पाइलर और सब-इंस्पेक्टर के लिए 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2400 रुपये से 2800 रुपये तक निर्धारित है।
बाकी अन्य पदों के लिए 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 4200 से 4600 रुपये तक निर्धारित है।
ये हैं योग्यताएं
शैक्षिक योग्यता के तहत स्टैटिसटिकल इनवेस्टीगेटर ग्रेड-II, सहायक (सीएसएस) का उम्मीदवार अर्थशास्त्र/गणित/वाणिज्य विषयों में स्नातक डिग्री धारक हो बाकी अन्य पदों के उम्मीदवार किसी भी श्रेणी में स्नातक डिग्री धारक हो।
परीक्षा शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये निर्धारित है। वहीं महिलाओं समेत अन्य आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2014 और ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://www.ssconline.nic.in/ या http://www.ssconline2.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।