कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से सिविल, यांत्रिक, वैद्युत, मात्रा सर्वेक्षण और संविदा की श्रेणियों में इंजीनियर के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 मई, 2014 को आयोजित की जाएगी।
पदों की संख्या और वेतनमान
विज्ञापित पदों में सिविल, यांत्रिक, वैद्युत, मात्रा सर्वेक्षण और संविदा की श्रेणियों में इंजीनियर के पद शामिल हैं। इनमें कुल पदों की संख्या के बारे में अभी नहीं बताया गया है। हालांकि पदों की संख्या पर्याप्त रहेगी।
ये पद सीपीडब्ल्यूडी, डाक विभाग, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और केंद्रीय जल आयोग के तहत भरे जाने हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार की आयु
आयु सीमा के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और 32 भी निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयुसीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।
शैक्षिक एवं अधिमानी योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सिविल, इलैक्ट्रिकल या मकैनिकल अथवा सरकार द्वार मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष योग्यता धारित होना चाहिए।
आवेदन शुल्क एवं अंतिम तारीख
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। इसमें समान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये का एसबीआई चालान भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, विकलांग, महिलाएं और पूर्व कर्मचारी के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 26 मार्च, 2014 निर्धारित की गई है।
आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट http://ssconline.nic.in/mainmenu2.php अथवा http://ssc.nic.in/notice/examnotice/Draft%20Notice%20JE%202014.pdf पर लॉग ऑन करें।