रेलवे के मैकेनिकल विभाग में विशेष प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
इस एससीआरए परीक्षा के संबंध में यूपीएससी ने आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर दी है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर, 2013 निर्धारित की गई है। विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए 12 जनवरी, 2014 को देश भर के विभिन्न शहरों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदक की आयु कम से कम 17 वर्ष और अधिक से अधिक 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से किया जाएगा। आवेदन भरने में महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
हालांकि अनारक्षित वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए है जो कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में चालान अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा।
अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक ने प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी में 12वीं पास की हो। अनिवार्य योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://upsc.gov.in/exams/notifications/2014/scra/scra_eng.pdf पर लॉग ऑन करें।