राजस्थान लोकसेवा आयोग ने राजस्थान राज्य तथा अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2013 की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 अक्टूबर, 2013 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा की अधिसूचना जून 2013 को जारी की गई थी। वर्ष 2013 में राजस्थान राज्य तथा अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से राज्य सेवा के 233 और 490 गैर-राजपत्रित पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह परीक्षा आम तौर पर राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के नाम से जानी जाती है।
इस परीक्षा के माध्यम से ही मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान पर आधारित एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा।
यह प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान रखा गया है।
हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट की भांति होगी। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न स्नातक स्तर के होंगे।