फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड ब्रिगेडियर करेंगे 11000 सिपाहियों की भर्ती

Sun, 15 Sep 2013 08:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर जेएस मान हरियाणा के लिए 11000 पुलिस सिपाहियों की भर्ती करने वाले बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


उनके साथ छह सदस्य भी बनाए गए हैं। सरकार ने इसी सप्ताह चेयरमैन और सदस्य बनाने से पहले उनकी सहमति पूछी थी।

सूत्रों ने बताया कि रिटायर हो चुके ब्रिगेडियर जेएस मान के अलावा रिटायर्ड एचसीएस अफसर ओपी लोहान, राहुल राव, प्रदीप जैलदार, राजेंद्र बल्लाह, रिटायर्ड डीएसपी जसवंत सिंह खैरा और बलराज सिंह को सदस्य बनाया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) समीर माथुर ने प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के पास अधिसूचना प्रकाशित करने के लिए भेज भी दी है, मगर अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि चेयरमैन और सदस्य बनाए जाने से पहले सभी से ई-मेल के जरिए सहमति पूछी थी। बोर्ड के एक सदस्य यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करीब एक साल पहले घोषणा की थी कि हरियाणा में 11000 सिपाही भर्ती किए जाएंगे।

मगर अभी तक पुलिस भर्ती बोर्ड गठित नहीं हुआ था। अब भर्ती बोर्ड गठित हो गया है तो जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

डीएसपी भी भर्ती करने का होगा अधिकार
हरियाणा पुलिस एक्ट में प्रावधान किया गया है कि गजटेड और नॉन गजटेड पदों पर सीधी भर्ती राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से होगी। गजटेड सिर्फ डीएसपी पद हैं जबकि अन्य पद नॉन गजटेड हैं। अभी तक डीएसपी की भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें