फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में सामाजिक अनुसंधान अधिकारी-सी, कनिष्ठ निर्माता, सामाजिक अनुसंधान सहायक, कार्यक्रम सहायक, तकनीकी सहायक (ध्वनि रिकॉर्डकर्ता), वैज्ञानिक सहाएक-ए (मल्टीमीडिया), मीडिया पुस्तकालय सहायक-ए और पुस्तकालय सहायक-ए के पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।
विज्ञापन

Trending Videos

35 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 5 मई, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800/4600 दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरकर उसका प्रिंट आउट लें तथा निर्धारित स्थान पर रंगीन फोटा चिपका कर व समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर 'प्रशासन अधिकारी, भर्ती अनुभाग, भवन संख्या 30-डी, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (इसरो), आंबावाड़ी विस्तार पी. ओ. अहमदाबाद-380015' के पते पर साधारण डाक से भेजें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2014 है और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2014 है।

आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की वेबसाइट http://www.sac..gov.in/sacwebi_h/sacHomePage.iface पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें