दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विभिन्न जिलों में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 15,166 रिक्तियां जारी की हैं। विज्ञापित पदों में नर्सरी/प्राईमरी शिक्षक, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
40 वर्ष के युवा करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30-40 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर पीजीटी को 20,000 रुपये, टीजीटी को 17,500 रुपये तथा सहायक शिक्षक के 15,000 रुपये दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न हैं।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://edudel.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।