फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस बल में सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 11,783 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र बिहार के डाकघरों में उपलब्ध है।

निर्धारित मूल्य चुका कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

18 से 23 वर्ष के युवक करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वहीं शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने मान्यताप्राप्त संस्‍थान से बारहवीं कक्षा या समकक्ष पास की हो।

आयु एवं शैक्षिक योग्यता का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

आकर्षक वेतन पाएं

वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 2000 रुपए निर्धारित है।

सिपाही के पद पर चयन लिखित और शारीरिक जांच माप परीक्षा तथा चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन ऐसे करें

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपए का गुलाबी आवेदन पत्र क्रय करना होगा तथा आरक्षित वर्ग को 75 रुपए का बादमी आवेदन पत्र क्रय करना होगा।

आवेदन पत्र बिहार के सभी डाकघरों पर 28 फरवरी तक उपलब्‍ध है। आवेदन पत्र के शुल्क में ही परीक्षा शुल्क शामिल है।

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 'सचिव, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बैक हार्डिंग रोड, पटना-800001 के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2014 निर्धारित है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार पुलिस की वेबसाइट पर http://www.csbc.bih.nic.in/Default.asp पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें