पश्चिम बंगाल सब-ऑर्डिनेट हेल्थ सर्विस में मेडिकल स्टाफ की कुल 971 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
इन विज्ञापित पदों के लिए करें आवेदन
विज्ञापित पदों में मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (लैब) ग्रेड-III के 718 पद, मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (एक्स-रे, रेडियोडॉयगनोस्टिक्स) ग्रेड-III के 208 पद तथा मेडिकल टेक्नालॉजिस्ट (ईसीजी) ग्रेड-III के 45 पद शामिल हैं।
कुल पदों में 503 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं तथा शेष पद आरक्षित हैं।
पाएं उच्च वेतनमान, अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा तक करें आवेदन
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार के लिए 7,100-37,600 रुपये तथा ग्रेड पे 3,600 रुपये निर्धारित है।
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
यह है योग्यता
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान में बारहवीं पास और संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय डिप्लोमा धारक हो।
दो वर्षीय डिप्लोमा न होने की स्थिति में संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 160 रुपये जमा कराने होंगे। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2014 निर्धारित है। जबकि ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2014 निर्धारित है।
पदों संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://www.wbhrb.in/Advertisement.php पर लॉग ऑन करें।