पंजाब में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इंस्पेक्टरों के 461 ग्रुप-बी पदों को भरने के लिए योग्य उमीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 10300-34800 रुपये ग्रेड पे 4200 निर्धारित है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2013 से भरे जाने शुरू हो गये हैं। बैंक में फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2013 है जबकि पूर्ण रूप से आवेदन भरने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2013 है।
योग्य आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 30 अक्टूबर 2013 से किया जाएगा। आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसार छूट है।
अनिवार्य योग्यता के तहत अवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का अध्ययन किया हो।
आवेदन की फीस के तहत सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 800 रुपये तथा पंजाब की अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आवेदन की फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://fcs.applyforexam.com/ पर लॉग ऑन करें।