मध्य प्रदेश सरकार ने योग्य उम्मीदवारों के लिए संभागीय समन्वयक, जिला समन्वयक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 86 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में संभागीय समन्वयक के 10 पद, जिला समन्वयक के 51 पद व सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 25 पद शामिल हैं। इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है।
जिसमें पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री तथा अनुभव का होना जरूरी है। उम्मीदवारों को हाईस्कूल, हायर सेकंडरी व स्नातक परीक्षाओं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिला समन्वयक पद के लिए कंप्यूटर की डिग्री अनिवार्य है।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
विज्ञापित पदों में संभागीय समन्वयक एवं जिला समन्वयक के पदों के लिए एकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परिक्षाएं ऑनलाइन होंगी, जिसमें 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा की समय सीमा 90 मिनट निर्धारित की गई है।
सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 12 जुलाई, 2014 को निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 390 रुपये का नगद भुगतान एमपीऑनलाइन के कियोस्क/सीएससी के माध्यम से या ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 4 जुलाई, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट https://www.mponline.gov.in पर लॉग ऑन करें।