फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरों में इंजीनियरों की भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में चिकित्सा अधिकारी (फिजीशियन, स्त्रीरोग-विज्ञान, बालचिकित्सा), वैज्ञानिक/इंजीनियर (औद्योगिक इंजीनियरी, संरचनात्मक इंजीनियरी, मानव संसाधन, रासायनिक, रसायन जनरल, कार्बनिक रसायन और औद्योगिक संरक्षा) आदि के पद शामिल हैं।

35 से 40 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 35 से 40 वर्ष निर्धारित है।

वेतनमान के तौर पर 15,600-39,100 रुपये और पदानुसार ग्रेड पे 6600/5400 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरकर जमा कराना होगा।

भरे हुए प्रिंटेड ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, भर्ती अनुभाग, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार श्रीहरिकोटा-524124, श्री पोट्टि श्रीरामुलु नेल्लूर जिला, आंध्र प्रदेश के पते पर भेजें।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 9 जून, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2014 हैं। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी के लिए इसरो की वेबसाइट http://www.shar.gov.in/sdsc/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें