फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 745 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर गेट परीक्षा पास स्नातक इंजीनियरों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में सिमेंटिंग, सिविल, वेधन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन, मैकेनिकल, उत्पादन, आगार में सहायक अधिशासी अभियंता के पद, रसायनज्ञ, भूवैज्ञानिक, धरातल और कूप में भू भौतिकविद, सामग्री प्रबंधन अधिकारी, प्रोग्रामिग अधिकारी और परिवहन अधिकारी के पद शामिल है।
Trending Videos

30 वर्ष तक युवा पाएं आकर्षक वेतन

शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के आवेदन ने संबंधित ट्रेड में स्नातक किया हो। उसी ट्रेड में गेट परीक्षा पास की हो। आयु सीमा के तहत वेधन और सीमेंटिंग के आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष हो, जबकि अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत उम्मीदवार को 24900-50500 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को जनवरी-फरवरी 2015 में आयोजित होने वाली गेट परीक्षा पास करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने का लिंक ओएनजीसी की वेबसाइट पर जनवरी 2015 के बाद एक्टिवेट किया जाएगा। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट http://www.ongcindia.com/job/rechin.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें