सामान्य प्रशासनिक विभाग, चंडीगढ़ (हरियाणा सरकार) में चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 13,563 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
इन पदों के लिए करें आवेदन
विज्ञापित पदों में चतुर्थ के विभिन्न पदों के 10,144 पद, बेल्डर/हेल्पर के 1,478 पद, सेवादार/चौकीदार के 402 पद, एनिमल अटैंडेंट के 1,284 पद, गौज रीडर के 95 पद, वेटर के 61 पद, लाइब्रेरी अटैंडेंट के 60 पद और ब्लॉक पब्लिसिटी वर्कर के 39 पद शामिल हैं।
निर्धारित शैक्षिक योग्यता वाले पाएं, उचित वेतनमान
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। अधिक जानकारी 5 मार्च, 2014 को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
वेतनमान के तौर पर लाइब्रेरी अटैंडेंट के पद चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1400 रुपये दिया जाएगा।
वहीं अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवार को 4440-7440 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1300/1400/1650 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 5 मार्च, 2014 से प्रारंभ होगी।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।
आवदेन पत्र भरने तथा अधिक जारकारी के लिए उम्मीदवार http://www.indgovtjobs.in/2014/02/haryana-govt-recruitment-2014.html पर लॉग ऑन करें।