हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथोरिटी यानी हुडा में योग्य उम्मीदवारों के लिए एकाउंटेंट और एसिस्टेंट एकाउंटेंट के कुल 106 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में एकाउंटेंट के 49 और एसिस्टेंट एकाउंटेंट के 57 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता के तहत एकाउंटेंट के लिए प्रथम डिविजन के साथ बी कॉम और पांच वर्ष का अनुभव अथवा सीए (इंटर) के साथ पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एकाउंटेंट एसिस्टेंट के लिए प्रथम डिविजन के साथ बी कॉम और एक वर्ष का अनुभव अथवा सीए (इंटर) होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
विज्ञापित पदों में एकाउंटेंट के लिए वेतनमान 9300-34800+ ग्रेड पे 4600/ रुपये और एकाउंटेंट एसिस्टेंट के लिए 9300-34800+ ग्रेड पे 3200/ रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 जून 2014 है।
आवेदन और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट https://www.huda.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।