फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

309 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी उत्तरी क्षेत्र के माध्यम से टेक्निकल एसिस्टेंट, टेक्निशियन, जांचकर्ता, अध्यापक, उपनिरीक्षक, हिंदी के लिए एसिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर, लाइब्रेरी एसिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून, 2014 है।

पदों की संख्या और वेतनमान

एसएससी के ‌जरिए भरे जाने वाले विज्ञापित पदों में  अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। इनमें कुल पदों की संख्या 309 है। इन पदों में टेक्निकल पदों की संख्या सबसे ज्यादा है। सभी पदों के लिए वेतनमान 9300-34800+ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया गया है।

क्‍या रखी गई है उम्मीदवार की आयु

आयु सीमा के तहत टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 18-25 वर्ष और 20-25 वर्ष भी निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क एवं अंतिम तारीख

योग्य उम्मीवारों को आवेदन करने के लिए एक निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र भर कर क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), कर्मचारी चयन आयोग, ब्लॉक संख्या 12, लोधी रोड, सीजीओ कॉम्पलैक्स, नई दिल्ली-110054 । इसमें समान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 100 रुपये का एसबीआई चालान भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, विकलांग, महिलाएं और पूर्व कर्मचारी के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 26 जून, 2014  निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट http://ssc.nic.in/SSC.html अथवा http://sscnr.net.in/newlook/downloads/Notice_ENGLISH_BCat_27514.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें