फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री, व्हीकल फैक्टरी, जबलपुर-482009, मध्यप्रदेश में रेडियोग्राफर, एलडीसी, फायरमैन, दरबान और वार्ड सहायक के रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत रेडियोग्राफर, वार्ड सहायक और फायरमैन पद के आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। एलडीसी पद के आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। दरबान पद के आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 9 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तहत रेडियोग्राफर पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा। वहीं एलडीसी, फायरमैन, दरबान और वार्ड सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200-20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900/1800 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के तहत रेडियोग्राफर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से विज्ञान विषय में 12वीं कक्षा पास की हो और एलडीसी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी विषय से 12वीं कक्षा पास की हो। एलडीसी, फायरमैन, दरबान  और वार्ड सहायक पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।

आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, 2014 है। ऑन लाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट http://www.vfj.nic.in/careers.html पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें