फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य की विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 903 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 95 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 55 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।

20 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए आकर्षक वेतनमान

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा पदानुसार 20 से 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 9300-34800 तथा ग्रेड पे 4200 रुपये तथा 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।

विज्ञापन

यह है आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून , 2014 है।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/View_Advertisement.aspx?ID=517&flag=H पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें