फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में क्लर्क और टीचरों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंग सैनिक स्कूल रीवा, मध्यप्रदेश में पीजीटी (रसायन), एलडीसी और लैब अटैंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए भारतीय योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत पीजीटी शिक्षक पद के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
विज्ञापन


जबकि लैब अटैंडेंट और एलडीसी पद के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। वेतनमान के तहत पीजीटी पद चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800 रुपये दिया जाएगा। वहीं एलडीसी और लैब अटैंडेंट के पद चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे क्रमशः 1800 रुपये तथा 1900 रुपये है।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के तहत पीजीटी पद के आवेदक ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ केमिस्ट्री या बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की हो तथा किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से बी. एड. या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। अनुभवी उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। एलडीसी के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट टाइप करने में दक्ष हो।

लैब अटैंडेंट के उम्मीदवार ने विज्ञान विषय से 12वीं कक्षा पास की हो। आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये का डीडी जमा कराना होगा। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल रीवा (एमपी) - 486001' के पते पर 20 सितंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्कूल की वेबसाइट http://www.sainikschoolrewa.ac.in/download/web%20ad.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें