फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में फिटर के 123 पद, टर्नर के 26 पद, मशीनिस्ट के 30 पद, वेल्डर के 37 पद, इलेक्ट्रिशियन के 24 पद, पेंटर के 18 पद और पासा के 20 पद शामिल हैं।

इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

24 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगा मौका

आयु संबंधी योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 14 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण अवधि

इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास करने के बाद पद से संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से अधिकृत संस्थान से आईटीआई पास की हो।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे निर्धारित प्रारूप में भरें। समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति किसी गजेटेड अधिकारी से अभिप्रमाणित करा कर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।

आवेदन पत्र को 'द चीफ वर्कशॉप मैनेजर, सेंट्रल वर्कशॉप्स, दक्षिण पश्चिम रेलवे, मानंदवाड़ी रोड, मैसूर-570008' के पते पर 18 अगस्त, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट http://www.swr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,4,288,986 पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें