फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में ग्रेड पे के आधार पर रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में ग्रेड पे 2800/2400 के लिए 5 पद, ग्रेड पे 2000/1900  के लिए 16 पद व ग्रेड पे 1800 के लिए 43 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 64 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। ग्रेड पे 2800/2400 के लिए स्नातक व अन्य पदों के लिए 10वीं रखी गई है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग तथा महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापित पदो के लिए वेतनमान 5200-20200 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन खेल प्रतिभा परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों व डीडी के साथ दिए गए पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे। किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://wr.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें