फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Tue, 10 Dec 2013 06:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में पंजाब लोक सेवा (एक्सीक्यूटिव ब्रान्च) के 23 पद, पुलिस उप-अधीक्षक के 10 पद, पुलिस उप-अधीक्षक (जेल) के 16 पद, आबकारी एवं कराधान अधिकारी के 52 पद, तहसीलदार के 6 पद, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी के 11 पद और श्रम एवं समझौता अधिकारी के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के स्तर पर आवेदक स्नातक डिग्री धारक हो तथा दसवीं कक्षा में एक विषय के रूप में पंजाबी पास की हो।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित है परंतु पंजाब पुलिस सेवा तथा पंजाब जेल सेवा के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2013 से की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।

फॉर्म भरने तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://ppsconline.in/PSCSCCEIndex.aspx पर लॉग ऑन करें।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें