फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी में नौकरी, करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी में वित्त कार्यकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 42 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता धारक भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए है।
Trending Videos

इन पदों पर करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतनमान

विज्ञापित पदों में वित्त कार्यकारी ई3/ई4 के 32 पद और ई5 के 10 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तहत ई3 के पद पर चयनित उम्मीदवार को 29100-54500 रुपये, ई4 के पद पर चयनित उम्मीदवार को 32900-58000 रुपये तथा ई5 के पद पर चयनित उम्मीदवार को 36600-62000 रुपये दिए जाएंगे।

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

ई3 के पद के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, ई4 के पद के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष और ई5 के पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष है।

शैक्षिक तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से सीए या आईसीडब्ल्यूए की डिग्री धारक हो। साथ ही पदानुसार 5 से 11 वर्ष का अनुभव हो।
विज्ञापन

इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2014 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधित विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी संस्थान की वेबसाइट http://open.ntpccareers.net/fin14/generalinfo.php पर लॉग ऑन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें