फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDMC लिमिटेड में सैकड़ों पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टील गवर्मेंट के लौह अयस्क खान (छत्तीसगढ़) में योग्य उम्मीदवारों के लिए मेन्टेनेन्स असिस्टेंट व फील्ड अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में रिक्तियों की संख्या 166 है।
विज्ञापन


इन पदों में मेन्टेनेन्स असिस्टेंट के 110 व फील्ड अटेंडेंट के 56 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पद से संबंधित आईटीआई निर्धारित की गई है। फील्ड अटेंडेंट के लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं पास है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

विज्ञापित पदों में ट्रेनिंग के पश्चात् मेन्टेनेन्स असिस्टेंट के लिए 11,300-20,000 रुपये तथा फील्ड अटेंडेंट के लिए 11,000-19,410 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों को भरने के लिए सामान्य वर्ग व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का डीडी निर्धारित प्रक्रिया में जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

इन पदों पे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। फील्ड अटेंडेंट पद के लिए शारीरिक परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर, संबंधित डीडी व आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर 01 जुलाई, 2014 तक भेजें।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार https://www.nmdc.co.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें