फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए सेना में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन करने वाले युवाओं को 50 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में दी गई निर्धारित प्रक्रिया से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले युवाओं का जन्म 2 जनवरी, 1996 और 1 जनवरी, 1999 के बीच हुआ हो। आवेदन करने वाले युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
Trending Videos

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.upsc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

एनडीए के माध्यम से सेना में नौकरी का मौका

यूपीएससी ने एनडीए की आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग में भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों के लिए 320 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

इन पदों में आर्मी के 208, नेवी के 42, एयर फोर्स के 70 व नेवी एकेडमी के 55 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। एयर फोर्स, नेवी और नेवल एकेडमी के लिए अभ्यर्थी को भौतिकी व गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले युवाओं का चयन लिखित परीक्षा व सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में गणित व सामान्य अभियोग्यता परीक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्न पत्र 900 अंकों का निर्धारित किया गया है। सफल होने वाले युवाओं को एसएसबी परीक्षण व साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें