फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मालवा ग्रामीण बैंक ने उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने आईबीपीएस द्वारा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I और ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को साक्षात्कार के जरिये भरा जाएगा।
विज्ञापन

ये पद भरे जाएंगे

मालवा ग्रामीण बैंक में जिन 46 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें ऑफिसर स्केल-I के 16 पद और ऑफिस अस‌िस्टेंट के 30 पद शामिल हैं। वेतनमान अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। ऑफिसर स्केल-I के लिए वेतनमान 14,500 से 25,700 और ऑफिस अस‌िस्टेंट के लिए 7,200 से 19,300 रुपये है।

ये है अनिवार्य योग्यता

मालवा ग्रामीण बैंक ने उन भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने आईबीपीएस द्वारा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

उम्मीदवार यहां करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मालवा ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल, 2014 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने और अन्य सभी जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.malwagraminbank.com/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें