फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: कृषि विश्वविद्यालय में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में विभिन्न पदों रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में कार्यक्रम समन्वयक के 9 पद, सबजेक्ट मैटर विशेषज्ञ के 44 पद और कार्यक्रम सहायक के 28 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

उम्र सीमा एवं वेतनमान

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 45-50 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को पदानुसार 15,600-39,100 रुपये तथा एजीपी 6,000 रुपये, 9300-34400 रुपये तथा एजीपी 4,200 रुपये दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर रजीस्ट्रार के नाम भेजें। आवेदन 31 अगस्त, 2014 तक उक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.jnkvv.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें