जम्मू एवं कश्मीर ग्रामीण बैंक में 248 पदों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ये रिक्तियां उन आवेदकों से भरी जाएंगी जिन्होंने सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आरआरबी के लिए आयोजित परीक्षा सीडब्ल्यूई में पर्याप्त अंक प्राप्त किए हैं।
इन पदों के तहत ऑफिसर (जूनियर मैनेजमेंट स्केल-I) के 133 पद तथा ऑफिस असिस्टेंट (बहुद्देश्य) के 115 पद शामिल हैं। ऑफिसर (जूनियर मैनेजमेंट स्केल-I) के पदों के लिए वेतनमान 14500-25700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टेंट (बहुद्देश्य) के पदों के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदक को इसमें नियमानुसार छूट प्रप्त है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर 2013 निर्धारित की गई है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.jkgb.in/ तथा http://www.jkgb.in/adv.pdf पर लॉग ऑन करें।