भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में विभिन्न श्रेणियों में इंजीनियर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 102 विज्ञापित पदों में वैज्ञानिक/इंजीनियर-इलेक्ट्रोनिक्स के 35 पद, वैज्ञानिक/इंजीनियर-मैकेनिकल के 50 पद, वैज्ञानिक/इंजीनियर-कंप्युटर साइंस के 17 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत अधिकतम 35 वर्ष तक के युवा/युवती आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 13 मार्च, 2014 से की जाएगी।
शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई/बी.टेक की उपाधि धारक हो।
वेतनमान के तौर पर वैज्ञानिक/इंजीनियर के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। वर्तमान मासिक वेतन 39,900 रुपए होगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 100 रुपये जमा कराना होगा। वहीं महिला सहित अन्य आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
इन केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। चयन के लिए संस्थान लिखित परीक्षा 26 अप्रैल, 2014 (शनिवार) को आयोजित करेगी।
यह परीक्षा देश भर में दस स्थानों पर आयोजित की जाएगी। अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और तिरूवनंतपुरम को परीक्षा केंद्रो के लिए शामिल किया गया है।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2014 है।
आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.isac.gov.in/CentralBE/advt.jsp पर लॉग ऑन कन करें।