फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में देश भर के विभिन्न स्थानों पर सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। सभी जगहों के रिक्त पदों को मिलाकर कुल 233 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

18 से 26 वर्ष तक के युवाओं के लिए मौका

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

आयु की गणना 7 अगस्त, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तहत सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा। शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसरो की वेबसाइट http://www.isac.gov.in/CentralOCB-2014/advt.jsp पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें