फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन कोस्टगार्ड में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नौसेना पोतवाहक में लॉ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं शारीरिक योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

लॉ अधिकारी के लिए यह है शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ कानून की डिग्री प्राप्त की हो।

यह डिग्री आवेदक ने 12वीं पास कर 5 साल की कानूनी डिग्री ली हो या स्नातक के बाद तीन वर्षीय डिग्री हासिल की हो।

29 वर्ष तक के युवा के लिए मौका, पाए आकर्षक वेतन

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए ‌न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और छह माह तथा अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

लॉ अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 15,600-39,100 रुपये और ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदोन्नती की सुविधा भी दी गई है। पदोन्नती के हिसाब से ही वेतनमान के लिए ग्रेड पे निर्धारित है।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फार्म की दो प्रतियों का प्रिंट लें और परीक्षा की तिथि को परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं।

एक प्रति समस्त दस्तावेजों को सलग्न कर परीक्षा केंद्र पर जमा करानी होगी और दूसरी प्रति भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान में सहायक होगी। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 14 मार्च से 22 मार्च, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://joinindiancoastguard.gov.in/Default.aspx पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें