थल सेना में स्थायी कमीशन के तहत नियुक्ति के लिए शैक्षणिक सत्र 2014-15 में अंतिम वर्ष पूर्व (तीसरा वर्ष) में अध्ययनरत इंजीरियरिंग डिग्री के अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर विभिन्न कमांड के तहत आवेदन मांगे गए हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है। आवेदक का जन्म 2 जुलाई, 1991 और 1 जुलाई, 1997 के बीच हुई है। कक्षा दसवीं या समतुल्य डिग्री के सर्टीफिकेट में दर्ज तारीख ही आयु निर्धारण के लिए मान्य होगा। विज्ञापित पदों में मैकेनिकल के 42 पद, इलेक्ट्रिकल्स/इलेक्ट्रोनिक्स/टेलीकम्यूनिकेशन के 12 पद, आर्किटक्चर के 2 पद और कंप्यूटर साइंस के 4 पद शामिल हैं।