फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR में नौकरी करने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अनुसंधान केंद्र (ICAR) में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 18 पद और फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त, 2014 से प्रारंभ होगा।
Trending Videos

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

इन पदों को भरने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के रूप में 500 रुपए, आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/विकलांग/भूतपूर्व कर्मचारी को 20 रुपये का चालान निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदक ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव से संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

वेतनमान व उम्र सीमा

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर व फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारा को वेतनमान के तौर पर 15600 से 39100 रुपये दिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आईसीएआर कर्मचारियों को उम्र सीमा में अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही कर सकते हैं। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर, 2014 है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http:/www.icar.org.in या http:/www.asrb.org.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें