फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान शिपयार्ड लि. ने 105 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में फीटर, वेल्डर, मकैनिक, टर्नर और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 24 अप्रैल, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इनमें फीटर के 25 पद, मकैनिक के 3 पद, वेल्डर के 42 पद, इलेक्ट्रीशीयन के 15 पद और अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

अनिवार्य अर्हता और आयु सीमा

अलग अलग श्रेणी के पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अन‌िवार्य योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 10वीं पास की हो। इसके अलावा संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई डिप्लोमा हासिल किया हो। समान्य उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2014 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर और एक अतिरिक्त फोटोग्राफ के साथ पांच रुपये के स्टांप लगे लिफाफे को साधारण डाक से भेजें। आवेदन जिस पते पर भेजना है, वह पता है- डिप्टी जनरल मैनेजर (पीईआरएस एंड एडमिन), हिंदुस्तान शिपयार्ड लि., गांधीग्राम, विशाखापट्टनम-686616.

और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.hsl.gov.in/content/200_1_Careers.aspx‎ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें